EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Stock Market में गिरावट, अमेरिका-चीन के बीच बढ़ी टेंशन से Sensex और Nifty लाल – News24 Hindi


अमेरिका और चीन के बाढ़ बढ़ती टेंशन से भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित नजर आ रहा है। मंगलवार की बड़ी छलांग के बाद आज यानी बुधवार को बाजार में गिरावट आई है। मार्केट लाल निशान पर खुला है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की गिरावट आई है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी लाल है।

मार्केट में अनिश्चितता

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 104% टैरिफ का ऐलान किया है, इससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है। 8 अप्रैल को अमेरिकी बाजार गिरावाट पर बंद हुआ। आज भारत सहित एशिया के कई बाजारों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। जापान का Nikkei 225, दक्षिण कोरिया का KOSPI और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर खुले हैं। हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में फिलहाल तेजी दिखाई दे रही है।

—विज्ञापन—

खबर अपडेट हो रही है…

—विज्ञापन—

Current Version

Apr 09, 2025 09:27

Edited By

Neeraj