एक तरफ सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने और इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है। वहीं अब रात में इन्हें चार्ज करना चार्ज करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने EV चार्जिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। अब रात के समय चार्ज करने पर आपको 30% ज्यादा पैसा देना होगा। नए नियम के मुताबिक अब EV चार्जिंग को दो टाइम जोन में बांटा गया है। आइये जानते हैं…
सोलर पीरियड
समय: 9 AM से 4 PM
अगर आप इस दौरान अगर अपना EV चार्ज करते हैं, तो आपको 30% कम टैरिफ देना होगा। अगर पहले चार्जिंग में 100 रुपये लगते थे, अब सिर्फ 70 रुपये ही लगेंगे।
नॉन–सोलर पीरियड
समय: 4 PM से 9 AM
वहीं अगर आप इस समय चार्जिंग करने पर 30% ज्यादा टैरिफ लगेगा। यानी चार्जिंग अब 130 रुपये की पड़ेगी। जानकारी के लिए बता दें कि नए टैरिफ सिर्फ पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशनों पर लागू होंगे। जबकि घर पर EV चार्ज करने पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। यह नियम फिलहाल केरल राज्य में लागू किया गया है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में दूसरे राज्यों में भी इसे लागू हो सकता है।
इनके लिए बड़ी चुनौती
जो लोग चार्जिंग स्टेशन सोलर पावर का उपयोग कर रहे हैं उन्हें अब एक नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर दिन में सौर ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते, तो उन्हें नुकसान हो सकता है, क्योंकि शाम के समय उपयोग की गई बिजली का क्रेडिट उन्हें पूरा नहीं मिलेगा।
अब जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं उन्हें अब तय करना होगा कि कब चार्ज करना है। लेकिन स्मार्ट प्लानिंग करने से आप चार्जिंग पर काफी पैसे भी बचाए जा सकते हैं। दिन में चार्ज करना सस्ता है, लेकिन रात में चार्ज करना महंगा पड़ेगा, तो ऐसे में उन्हें अपनी आदत बदलनी होगी।
अब सवाल ये है कि क्या ये नया नियम आम जनता के लिए फायदेमंद है या नहीं….अगर आप दिन में अपनी EV को चार्ज कर सकते हैं तो आपको फायदा होगा लेकिन ऑफिस के बाद घर आकर EV चार्ज करना आपको महंगा पड़ सकता है। माना जा रहा है कि सरकार इसके जरिए ग्रीन एनर्जी और प्रमोट करके ग्रिड पर बोझ को कम करने की कोशिश में है।
यह भी पढ़ें: विदेशों में धूम मचा रही हैं ये मेड इन इंडिया कारें, लिस्ट में हुंडई से लेकर होंडा शामिल