EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

टाटा ने किया स्टॉक क्लियर! इन 4 इलेक्ट्रिक कारों पर दिया 1.70 लाख का डिस्काउंट


अगर आप इस महीने टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा मौका आपके लिए साबित हो सकता है। टाटा ने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए पंच ईवी, नेक्सन ईवी, कर्व ईवी और टियागो ईवी पर इस महीने भारी छूट और लाभ ऑफर किया है, क्योंकि कुछ डीलरों के पास अभी भी MY2024 की इन्वेंटरी हैं। MY2025 स्टॉक पर ऑफ़र पिछले महीने से जारी हैं, कर्व ईवी और नेक्सन ईवी केवल एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस के लिए पात्र हैं। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर हो रही है कितनी बचत…लेकिन ध्यान रहे ऑफर सिर्फ स्टॉक रहने तक है।

Tata Curvv EV पर 1.70 लाख का डिस्काउंट

—विज्ञापन—

डीलर्स के पास कर्व इलेक्ट्रिक (MY2024) की कुछ यूनिट्स अभी भी पड़ी हुई हैं। स्टॉक क्लियर करने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 90,000 का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी शामिल है। कर्व इलेक्ट्रिक की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होती है। फुल चार्ज पर यह 502 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है।

Tata Nexon EV पर 1.40 लाख का डिस्काउंट

—विज्ञापन—

पिछले साल के बचे हुए टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के स्टॉक पर डीलरशिप की तरफ से 1.40 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फुल चार्ज में यह गाड़ी 489 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। नेक्सन इलेक्ट्रिक की कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर 17.19 लाख रुपये तक जाती है। सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है।

Tata Tiago EV पर 1.30 लाख का डिस्काउंट

इस महीने अगर आप टाटा टियागो इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो आप इस गाड़ी पर पूरे 1.30 लाख का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट इस कार के पुराने स्टॉक पर है। टियागो EV की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। फुल चार्ज में यह 250315 किलोमीटर चलती है।

Tata Punch EV पर 1.20 लाख का डिस्काउंट

इस महीने टाटा पंच इलेक्ट्रिक के पुराने स्टॉक पर 1.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।जबकि इस साल के मॉडल पर केवल 50,000 रुपये तक की बचत मिल रही है। Punch EV फुल चार्ज पर 315 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Disclaimer: छूट शहर दर शहर अलगअलग हो सकती है और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करती है। सटीक आंकड़ों के लिए कृपया अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।