EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

EV सेक्टर में ग्रोथ से टू-व्हीलर की मार्केट में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, साल 2025 में बेचे गए 20 लाख वाहन


जेएमके रिसर्च द्वारा जारी वित्त वर्ष 2025 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक भारत में ईवी की बिक्री 61.66 लाख तक पहुंच गई है। वर्ष 2025 के दौरान में कम से कम 20 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बाइक बेंची जा चुकी हैं।

50 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी

—विज्ञापन—

बता दें कि टू-वहीलर की को बेचने में 50% से ज्यादा की हिस्सेदारी थी। इसके बाद जाकर यात्री इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर का स्थान था, जिसकी वित्त वर्ष 2025 में भारत में ईवी मार्केट में करीब 36% हिस्सेदारी थी।

टू-व्हीलर में 5 स्टेट सबसे आगे

—विज्ञापन—

स्टेट-बाय-स्टेट टू-वहीलर को खरीदने में जैसे उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली में मार्च 2025 तक ईवी की बिक्री के लिए ये 5 स्टेट बने रहे। अकेले वित्त वर्ष 2025 के लिए, बिहार ने दिल्ली की जगह सबसे आगे पांच की लिस्ट में इंटर किया।

E2W सेगमेंट

बता दें कि E2W सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2024 की तुलना में वित्त वर्ष 2025 में प्रत्येक वर्ष लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि बताई गई है। जैसे OLA इलेक्ट्रिक, TVS मोटर्स और Bajaj कंपनी ये तीन सबसे आगे थीं। जिन्होंने संयुक्त रूप से सेगमेंट के 70% से ज्यादा मार्केट हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया।

2024 में 3 प्रतिशत की आई थी गिरावट

टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर दोनों वाहनों सहित खरीददारी में साल-दर-साल करीब 11% की वृद्धि देखी गई है। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, बजाज ऑटो और YC इलेक्ट्रिक ने 25% की हिस्सेदारी के साथ E2W-P सेगमेंट का नेतृत्व किया। टाटा मोटर्स की बात की जाए, तो यह करीब 53% तक मार्केट में हिस्सेदारी के साथ खड़ी रही। 2025 की तुलना में पिछले साल 2024 में टू-व्हीलर में 3% की भारी गिरावट आई थी।

 

 

 

 

 

 

 

Current Version

Apr 18, 2025 12:32

Edited By

News24 हिंदी