Renault Triber Discount: एक नई कार खरीदने के लिए मार्च का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। इस महीने कार डीलर्स अपने नए और पुराने स्टॉक को क्लियर करने में लगी हैं। 31 तक आप गाड़ियों पर काफी अच्छी डील का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप भी इसी महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि Renault अपनी अबसे सस्ती 7 सीटर ट्राइबर पर 73 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइये जानते हैं इस डिस्काउंट के बारे में…
Renault Triber पर 73,000 का डिस्काउंट
देश की सबसे सस्ती 7 सीटर MPV रेनो ट्राइबर पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ट्राइबर के 2024 वैरिएंट पर 73,000 रुपए और 2025 वैरिएंट पर 40,000 रुपए का कैश और एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। मौजूदा ग्राहकों को 10,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा। ग्राहकों को 8,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। रेनो ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख रुपये से लेकर 8.74 लाख रुपये तक है।
Offer | MY 2025 /2025 Models | 2024 Models |
Cash Discount | Up to Rs 10,000 | Up to Rs 40,000 |
Exchange Benefit | Up to Rs 15,000 | Up to Rs 15,000 |
Loyalty Benefit | Up to Rs 10,000 | Up to Rs 10,000 |
Corporate Discount | Up to Rs 8,000 | Up to Rs 8,000 |
Total Discount | Up to Rs 43,000 | Up to Rs 73,000 |
यह भी पढ़ें: नई Jeep Compass जल्द होगी लॉन्च, तस्वीरों में डिजाइन का हुआ खुलासा
इंजन और पावर
Renault Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है। यह मैनुअल में 17.65kmpl और ऑटोमैटिक में 14.83kmpl का माइलेज देता है।
7 लोगों के बैठने की जगह
Triber में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है जिसमें 5 बड़े लोग और 2 छोटे बच्चे आसानी से बैठ सकते हैं। लेकिन इस गाड़ी में बूट स्पेस नहीं है। डेली यूज के अलावा इसे लम्बी दूरी पर भी लेकर जा सकते हैं। लेकिन सामान रखने की जगह इसमें जगह नहीं है जो इसका एक बड़ा कमजोर पहलू है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस गाड़ी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नई Jeep Compass जल्द होगी लॉन्च, तस्वीरों में डिजाइन का हुआ खुलासा
Current Version
Mar 06, 2025 14:11
Edited By
Bani Kalra