Priyanka Chopra ने फैमिली प्लानिंग को लेकर की बातचीत, जानें- क्या है निक-प्रियंका का प्लान?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। प्रियंका चोपड़ा भले ही भारत में नहीं रहती हैं, लेकिन हमेशा भारत से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका और निका होली के मौके पर भारत आए थे और दोनों अपनी होली की वजह से काफी खबरों में रहे थे। हालांकि, इस बार यह ट्रेंडिंग कपल फैमिली प्लानिंग को लेकर खबरों में हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है और उनकी आगे के लिए क्या प्लानिंग है…
एक ब्रिटिश मैगजीन से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो इस साल अपने प्रोजेक्ट्स की वजह से अपने काम में व्यस्त हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए परिवार भी काफी अहम है और वो भी ऐसा चाहती हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि जब भी भगवान की कृपा होगी, सबकुछ सही वक्त पर हो जाएगा। इससे साफ होता है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल से फैमिली बढ़ाने से दूर हैं, लेकिन उसके बाद निक-प्रियंका की फैमिली की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।