EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Coronavirus: केजरीवाल ने बताया- क्यों किया गया दिल्ली में लॉकडाउन और उठाए गए कई कठोर कदम

नई दिल्ली। Coronavirus: दिल्ली में सोमवार सुबह 6 बजे से लॉक डाउन की स्थिति है। सड़कें सुनसान पड़ी हैं, तो सिर्फ सुबह-शाम ही आवश्यक जरूरतों वाली दुकानें ही खुल रही हैं। ऐसे में इससे लोगों के साथ दिल्ली सरकार को लाभ मिलता नजर आ रहा है। एक ओर जहां इससे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है, तो दिल्ली में लॉक डाउन के बाद लोग जागरूक भी हुए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को फिर पत्रकार वार्ता कर लोगों से घरों से नहीं निकलने के साथ लॉक डाउन करने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन बचाना जरूरी है और इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन करने साथ कर्फ्यू जैसी स्थिति बने, ऐसे कदम उठाने जरूरी थे।

  1. दिल्ली में पिछले 40 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने का कोई नया केस नहीं आया। यह लोगों के साथ दिल्ली सरकार के लिए भी राहत की बात है।
  2. दिल्ली में रैन बसेरों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है।
  3. जो लोग गरीब हैं और लाचार हैं, उनके खाने के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं।
  4. दिल्ली में मंगलवार दोपहर तक कुल 30 मरीज सामने आए, अब धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में कमी आ रही है।
  5. मामलों मे कमी आने के चलते ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह लड़ाई अभी काफी बड़ी है।
  6. देश की राजधानी दिल्ली में जितने भी मजदूर निर्माण कार्य से जुड़े हैं, उन सभी लोगों को 5000-5000 रुपये दिए जाएंगे।
  7. दिल्ली में कई लोग लोगों की मदद के लिए आए हैं, उन सभी लोगोें का शुक्रिया अदा करता हूं।
  8. हमारी कोशिश हो कि कोई भूखा नहीं रहे।
  9. सक्षम लोगों को ऐसे मजबूर लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा, जिनके लिए रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।