कांग्रेस का आरोप महंगाई पर गंभीर नहीं केंद्र सरकार, कहा- तुरंत बुलाएं सर्वदलीय बैठक
कांग्रेस ने केंद्र सरकार को महंगाई पर घेरा है। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है। प्रधानमंत्री को तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने के लिए रोडमैप देना चाहिए। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।’दिसंबर, 2019 में खुदरा मुद्रास्फीति की दर के 7.35 फीसदी तक पहुंचने के डेटा सामने आने के एक दिन बाद प्रियंका ने सरकार पर हमला बोला।