EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

RSS के विचारक एमजी वैद्य बोले- महाराष्ट्र को तीन-चार हिस्सों में बांटा जा सकता है

नागपुर, । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एमजी वैद्य ने कहा है कि क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार महाराष्ट्र को तीन से चार हिस्सों में बांटा जा सकता है। एक समाचार चैनल से बात करते हुए वैद्य ने यह बात कही।

आरएसएस के पूर्व प्रवक्ता वैद्य ने कहा, ‘मेरी राय है कि यदि महाराष्ट्र की आबादी करीब 11-12 करोड़ है, तो इसे तीन से चार हिस्सों में बांटा जा सकता है।’ उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र 3,07,713 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है महाराष्ट्र

वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.2 करोड़ है। यह जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19.9 करोड़ है। वैद्य ने 2016 में भी ऐसी ही राय प्रकट की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि किसी राज्य की आदर्श जनसंख्या तीन करोड़ है। इसे हासिल करने के लिए छोटे राज्यों का गठन किए जाने की जरूरत है।