EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Samsung Galaxy Watch8 रखेगी आपकी सेहत का पूरा ध्यान! खरीदने से पहले जानिए परफॉरमेंस


Samsung Galaxy Watch8: सैमसंग की नई Galaxy Watch 8 अपने डिजाइन से लेकर फीचर्स के दम पर काफी चर्चा में है। इस बार Galaxy Watch 8 का डिजाइन पहले से 11% पतला हो गया है, जिससे यह अब तक की सबसे पतली Galaxy स्मार्टवॉच बन गई है। इसकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप नई Galaxy Watch 8 को खरीदना की तैयारी कर रहे हैं? तो यहां हम आपको इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स और परफॉरमेंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं…

डिजाइन और डिस्प्ले

—विज्ञापन—

Samsung की नई Galaxy Watch8 का डिजाइन बेहद प्रीमियम है और यह आकर्षित भी करता है। इसका वजन केवल 34 ग्राम है जिसकी वजह से सारा दिन पहने के बाद भी आपकों थकान नहीं होगी। Galaxy Watch 8 एल्यूमिनियम बिल्ड और सैफायर ग्लास कोटिंग के साथ तैयार की गई है। इसका खास “कुशन डिजाइन” इसके आरामदायक बनाने में मदद करता है। Galaxy Watch 8 का डिजाइन अब पहले से 11% पतला हो गया है, जिससे यह अब तक की सबसे पतली Galaxy स्मार्टवॉच बन गई है।

इसका केस स्क्वायर और सर्कल का मिक्स (Squircle) है, लेकिन स्क्रीन गोल(Round) है। इसमें 3.73 cm का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फुल कलर Always-On Display है। यह Graphite और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और दोनों ही कलर्स काफी अच्छे हैं।  

—विज्ञापन—

प्रोसेसर और परफॉरमेंस

Samsung Galaxy Watch 8 में Watch 8 सीरीज में नया Exynos W1000 चिपसेट दिया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। यह One UI 8.0 वॉच पर काम करती है जो Wear OS 6 पर बेस्ड है। इसमें  2GB रैम और  32GB स्टोरेज मिलती है।Samsung Galaxy Watch 8 को 40mm और 44mm साइज में खरीदा जा सकेगा।

स्टैंडर्ड Watch 8 के 40mm वैरियंट में 325mAh, और 44mm में 435mAh की बैटरी मिलती है। इसमें कुछ नए सॉफ्टवेयर फीचर्स देखने को मिलते हैं , जैसे बिल्ट-इन Gemini AI सपोर्ट, ऐप-आधारित ग्रुप्ड नोटिफिकेशन, प्राथमिकता आधारित ऐप लिस्ट्स (Prioritised App Lists) और बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए Now Bar शामिल हैं।

इतना ही नहीं इसमें कुछ नए हेल्थ फीचर्स देखने को मिलते हैं, जैसे Antioxidant Index स्कैनर, जो घड़ी के पीछे दिए गए BioActive सेंसर पर 5 सेकंड तक अपना अंगूठा रखकर स्किन कैरोटीनॉयड (beta‑carotene) स्तर मापने की सुविधा ऑफ़र करता है।

कीमत और वेरिएंट

Galaxy Watch 8 Bluetooth 40mm वेरिएंट: 32,999 रुपये

Galaxy Watch 8 Bluetooth 44mm वेरिएंट: 35,999 रुपये

Galaxy Watch 8 LTE 40mm वेरिएंट: 36,999 रुपये

Galaxy Watch 8 LTE 44mm वेरिएंट: 39,999 रुपये