Aaj Ka Mausam: झारखंड का अधिकतम तापमान फिर बढ़ गया है. पिछले कई दिनों से उच्चतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. राज्य का अधिकतम पारा चढ़कर 39.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. सरायकेला में 6.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने आज यानी रविवार 8 जून 2025 को 15 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. हालांकि, मौसम केंद्र की ओर से किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं हुई है.
पूर्व और उससे सटे मध्य भागों में गरज के साथ वर्षा होगी
मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में रांची समेत 15 जिले आते हैं. इसमें रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले शामिल हैं.
रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट
मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. राजधानी का उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 33.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 21.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डालटनगंज का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक
जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आयी है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. डालटनगंज का उच्चतम पारा सबसे ज्यादा 39.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यहां के तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई है. हालांकि, अभी भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड है.
बोकारो के उच्चतम तापमान में हुई 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी
बोकारो के उच्चतम तापमान में 3.9 डिग्री की वृद्धि के साथ यह 37.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. बोकारो के न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आयी है और यह 23.1 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है.
इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे
इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : भगवान बिरसा मुंडा की जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें
इसे भी पढ़ें : मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन
इसे भी पढ़ें : Birsa Tourist Circuit: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगी भगवान बिरसा से जुड़ी ये जगहें
सरायकेला में 6.5 मिलीमीटर वर्षा
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम तापमान में 0.8 डिग्री कि गिरावट आयी है. यहां का उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड है. यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड गिरकर 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक, जगन्नाथपुर में 0.5 मिमी, सरायकेला में 6.5 मिमी, और गुमला में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है.
इन 15 जिलों में गरज के साथ वर्षा की आशंका
- रांची
- खूंटी
- पश्चिमी सिंहभूम
- सरायकेला-खरसावां
- पूर्वी सिंहभूम
- रामगढ़
- बोकारो
- धनबाद
- गिरिडीह
- जामताड़ा
- देवघर
- दुमका
- गोड्डा
- पाकुड़
- साहिबगंज
इसे भी पढ़ें
Aaj Ka Mausam: राहत का दौर खत्म, अब आग उगलेगा सूरज, गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, कैसा रहेगा आज का मौसम?
बिरसा मुंडा के आंदोलन में डोंबारी में शहीद हुईं थीं ये 3 आदिवासी वीरांगनाएं
Kal Ka Mausam: बढ़ रहा है तापमान, गर्मी होगी प्रचंड, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
झारखंड को मिला देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी का सम्मान, रांची में मना जश्न
Nowcast Weather Warning: अगले 3 घंटे में झारखंड के इन 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा, IMD का अलर्ट