IMD Monsoon 2025 Alert : देश की राजधानी में एक बार फिर मौसम का बिगेड़गा। दिल्ली एनसीआर में अगले 2-3 घटे के अंदर आंधी तूफान आएगा और धूल भरी हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जगहों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।
जहां दिल्ली एनसीआर में दिन में तेज धूप निकली है तो शाम होते ही मौसम सुहाना हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार, अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के जिले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
Light rain/thunderstorm accompanied with strong winds reaching 40-50 kmph gusting to 60 kmph is likely over Delhi during the next 2-3 hours: IMD pic.twitter.com/pS13HVuEio
— ANI (@ANI) June 2, 2025
—विज्ञापन—
दिल्ली NCR में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 से 38 डिग्री और 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।