Google I/O 2025 Live Blog: दिग्गज टेक कंपनी गूगल का सबसे बड़ा इवेंट आज शुरू होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर गूगल का वार्षिक इवेंट शुरू होगा। ये इवेंट लगातार दो दिनों तक चलेगा। 21 मई को गूगल इवेंट खत्म हो जाएगा। Google के इस इवेंट में Android 16, जेमिनी AI, XR डिवाइस के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम, Wear OS 6 अपडेट आदि को पेश किया जाएगा। Google I/O के लाइव स्ट्रीम के जरिए आप आगामी अपडेट के बारे में जा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Google I/O 2025: गूगल का बड़ा इवेंट आज, जानें कब, कैसे और कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
ये भी पढ़ें- Google I/O 2025 Expectations: 20 और 21 मई को गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, लेटेस्ट अपडेट के लिए करें ये एक काम
Google I/O 2025 Live Blog: एंड्रॉयड 16 से लेकर Gemini Ai तक, अपडेट होगा जारी
Google I/O 2025 Live Blog: गूगल की सबसे बड़ी डेवलपर कॉन्फ्रेंस में नए एंड्रॉयड वर्जन, XR डिवाइस के लिए ओएस अपडेट, अपडेटेड Gemini 2.5 pro के इंटीग्रेशन, AI अपडेट समेत अन्यघोषणाएं की जा सकती हैं। इसके अलावा Chrome और गूगल क्लाउड से संबंधित अपडेट भी जारी किए जा सकते हैं।
Google I/O 2025 Live Blog: आज रात से शुरू गूगल का सबसे बड़ा इवेंट, होंगी कई बड़ी घोषणाएं
Google I/O 2025 Live Blog: आज से गूगल आईओ 2025 इवेंट की शुरुआत होने जा रही है जो दो दिनों तक चलेगा। आज रात 10:30 बजे इवेंट शुरू हो जाएगा। इस दौरान कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।