EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

दिल्ली में धड़ाम से गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 4 लोगों की जान गई; और लोगों के दबे होने की आशंका


दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में आज अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। राजधानी दिल्ली के शक्ति विहार में दयालपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे 20 से ज्यादा लोग दब गए थे। इमारत गिरने की खबर मिलते ही डॉग स्क्वॉड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। मलबे के नीचे से 4 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। और लोगों के दबे होने की आशंका है।

इमारत कैसे गिरी, इस बारे में भी अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एडिशनल DCP संदीप लांबा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी इमारत ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है।

—विज्ञापन—

 

 

 

खबर अपडेट होगी…

Current Version

Apr 19, 2025 07:41

Edited By

Khushbu Goyal