Samsung यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट One UI 7 सॉफ्टवेयर अपडेट को दोबारा शुरू कर दिया है, जो Android 15 पर आधारित है। यह अपडेट आपके फोन के लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस को और बेहतर बना देगा। कुछ समय पहले यह अपडेट एक लॉकस्क्रीन बग की वजह से रोक दिया गया था, लेकिन अब इसे ठीक कर लिया गया है और धीरे-धीरे सभी डिवाइसेज में भेजा जा रहा है। भारत में भी जल्द ही यह अपडेट कई गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में आएगा। आइए जानते हैं कि आपका फोन इस लिस्ट में है या नहीं।
अपडेट फिर से शुरू हुआ
Samsung ने अपने लेटेस्ट Android 15 आधारित One UI 7 अपडेट को फिर से शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले इसे एक लॉकस्क्रीन बग के कारण रोक दिया गया था। अब यह अपडेट साउथ कोरिया में Galaxy S24, S24+, S24 Ultra, Galaxy Z Fold6 और Flip6 यूजर्स को मिलने लगा है। सैमसंग ने इस बार नया बिल्ड नंबर जारी किया है जो “BYD9” से समाप्त होता है। भारत में अभी यह अपडेट शुरू नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि भारतीय यूजर्स को यह अपडेट कब मिलेगा।
Breaking ‼️
Galaxy S24 series One UI 7 rollout resumed with a new build in Korea
—विज्ञापन—Build Version: S928NKSU4BYD9/S928NOKR4BYD9/S928NKSU4BYD9
Rollout will expand to other regions soon. pic.twitter.com/5eeBtN3eCI
— Tarun Vats (@tarunvats33) April 17, 2025
भारत में कब मिलेगा अपडेट
टेक एक्सपर्ट तरुण वत्स ने Samsung Members ऐप के जरिए जानकारी शेयर की है कि भारत में One UI 7 का रोलआउट अप्रैल 2025 से शुरू होगा। सबसे पहले Galaxy S24 सीरीज और Galaxy Z Fold6 और Flip6 को अप्रैल में यह अपडेट मिलेगा। मई 2025 में गैलेक्सी S23 सीरीज, S22 लाइनअप, S23 FE, S24 FE, Fold5, Flip5, Fold4, Flip4, Fold3, Flip3, Galaxy Tab S10+, Tab S10 Ultra, Tab S9 सीरीज और Tab S8 सीरीज को अपडेट मिलेगा।
जून और जुलाई में किन्हें मिलेगा अपडेट
जून 2025 में मिड-रेंज और बजट डिवाइसेज को One UI 7 मिलेगा। इसमें Galaxy A16 5G, A35 5G, A55 5G, F16 5G, M16 5G, A34 5G, A54 5G, F15 5G, M15 5G, A25 5G, F55 5G, M55s 5G, A05s, A15 5G, A73 5G, F05, F34 5G, F54 5G, M05, M34 5G, A14, A14 5G, A33 5G, A53 5G, F14, M14, Tab A9+, A06, XCover7, M33 5G और M53 5G जैसे कई फोन और टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा जुलाई 2025 में Galaxy Tab A9 को यह अपडेट दिया जाएगा।
अपडेट करने से पहले क्या करें
Samsung ने सुझाव दिया है कि अपडेट करने से पहले अपने फोन की लॉक स्क्रीन सुरक्षा को अस्थायी रूप से बंद कर दें। इसके लिए Settings > Lock Screen and AOD > Screen lock type में जाकर “None” ऑप्शन चुनें। इससे पुराने बग के कारण फोन लॉक हो जाने की समस्या से बचा जा सकता है। अपडेट के बाद आप फिर से लॉकस्क्रीन सुरक्षा चालू कर सकते हैं। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि अगर आपने पहले से अपडेट कर लिया था, तो नया बिल्ड आपको अभी नहीं मिला होगा।
Current Version
Apr 18, 2025 18:23
Edited By
Ashutosh Ojha