Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद अचानक ठंड बढ़ गई। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। विभाग ने 9 दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर में 2 मिमी. बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद सर्दी में बढ़ोतरी का अलर्ट भी जारी किया गया था। हालांकि पिछले एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह साफ था।
दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे आ गया। पिछले दिनों की अपेक्षा और अधिक तेज हवा चली। शनिवार को भी हवा की गति सामान्य रही, लेकिन आज दिन में तेज ठंडी हवा चली। रविवार सुबह का दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।
वीडियो पंडारा पार्क से है। pic.twitter.com/spzzzas9xb
—विज्ञापन—— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2024
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में बारिश मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों पश्चिम विक्षोभ के बढ़ते प्रभाव के कारण हो रही है। इसके साथ ही हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
#WATCH | J&K: Gulmarg transforms into a winter wonderland as it receives fresh snowfall. pic.twitter.com/KOlMq0ZrcG
— ANI (@ANI) December 8, 2024
खबर अपडेट हो रही है।
Current Version
Dec 08, 2024 19:21
Edited By
Rakesh Choudhary