EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

शीशे के बाद अब चीन ने बनाया कंक्रीट टॉवर वाला ब्रिज, नाम दिया पिंगटांग, जानें खासियतें

नई दिल्ली। चीन में विकास के लिए नित नए प्रयोग होते रहते हैं। चीन अपने यहां नए-नए तरह के पुल बनाने के लिए भी जाना जाता है। चीन ने अपने यहां कई आश्चर्यजनक पुल बनाए हुए हैं जो बाकी देशों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं। इन पुलों को बनाकर चीन ने जहां एक जगह से दूसरे की दूरियां कम की है वहीं एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

कहीं पर कंक्रीट का पुल बनाया तो कहीं पर शीशे का पुल बनाया हुआ है। कहीं पर सबसे ऊंचा पुल बनाया गया हैं तो कहीं पत्थरों को काटकर शीशे का पुल बनाया गया है। चीन में आधा दर्जन ऐसे पुल हैं जो अपने आप में ऐतिहासिक हैं। कुछ दिन पहले चीन ने इसी दिशा में एक नया पुल जनता के लिए खोल दिया है, ये दुनिया का सबसे ऊंचा कंक्रीट टॉवर वाला ब्रिज के नाम से जाना जा रहा है।

चीन के गुइझोउ प्रांत में बना नायाब पुल 

चीन में दुनिया के सबसे ऊंचे कंक्रीट टावर वाला ब्रिज बन चुका है। इसे पिंगटांग ब्रिज नाम दिया गया है। इसके मेन टावर की ऊंचाई 332 मीटर है। ब्रिज में प्रमुख रूप से तीन टावर हैं जो केबल के सहारे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। 2135 मीटर लंबा यह ब्रिज काओडू नदी की घाटी पर बनाया गया है। यह पिंगटांग लुओडियान एक्सप्रेस-वे को जोड़ता है। गत दिनों इस पुल को आम जनता के लिए खोल दिया गया।