EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

हाथ पकड़ने पर पोप फ्रांसिस ने महिला को मारा, अब मांगी माफी

वेटिकन सिटी,। नए साल की पूर्व संध्या पर पोप फ्रांसिस लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे तभी वह एक महिला पर भड़क गए। उस महिला ने जोर से उनका हाथ पकड़कर खींच लिया, इसपर नाराज होकर पोप ने महिला के हाथ पर मार दिया था। बाद में पोप ने इस घटना पर माफी भी मांगी।

दरअसल, जब पोप फ्रांसिस लोगों से मिल रहे थे तभी एक महिला ने जोर से आवाज दी। शायद वह पोप से बात करना चाहती थी। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो महिला ने जोर से पकड़कर पोप को अपनी ओर खींच लिया। इसपर उन्होंने महिला के हाथ पर मार दिया और चले गए। बाद में सार्वजनिक प्रार्थना के बाद पोप ने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।