महिलाओं को जनपद के प्रत्येक विद्यालय में टाइक्वांडो और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा: डीएम
रिपोर्टर – अभिषेक उपाध्याय
जौनपुर : आज अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्त बनाए जाने हेतु अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा गया कि महिलाओं को जनपद के प्रत्येक विद्यालय में टाइक्वांडो और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। कहा गया कि पहले की अपेक्षा समाज में अब महिलाओं की सोच में तेजी से परिवर्तन आया है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। जनपद की महिलाओ के द्वारा हेल्पलाइन नंबर के अलावा ट्विटर, फेसबुक पर भी शिकायत की जाती है, जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाता है।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर अंकिता राज ने कहा कि महिलाओं को मन से मजबूत होना होगा और महिलाओं के साथ कुछ भी गलत हो रहा हो चाहे घर या बाहर, उन्हें किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर प्राचार्य मो. कादिर, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी मनोज वत्स, जान्ह्वी श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो चीफ अंकुर शुक्ला उपस्थित रहे।