LIVE Nirbhaya Case Justice: स्वाति मालिवाल बोलीं- दुष्कर्मियों को देश ने दिया कड़ा संदेश
सात साल के लंबे इंतजार के बाद निर्भया को इंसाफ मिल गया। निर्भया के दोषियों को दिए जाने के बाद हर कोई आज के दिन को एतिहासिक बता रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, देश ने दुष्कर्मियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर किसी ने यह अपराध किया तो उसे फांसी दी जाएगी।राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आज एक उदाहरण पेश किया गया। तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन सजा मिलेगी। इससे पहले तिहाड़ जेल में ने चारों दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद डॉक्टर ने के शव का परीक्षण कर मौत की पुष्टि की। चारों शव का हरिनगर में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि यह एक एतिहासिक दिन है, निर्भया को 7 साल बाद न्याय मिला, उसकी आत्मा को आज शांति मिली होगी। देश ने दुष्कर्मियों को एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर किसी ने यह अपराध किया तो उसे फांसी दी जाएगी।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा निर्भया मामले के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद कहा कि आज एक उदाहरण पेश किया गया, लेकिन ऐसा पहले भी किया जा सकता था। अब ऐसे लोगों को पता है कि उन्हें सजा दी जाएगी, तारीख आगे बढ़ सकती है, लेकिन सजा मिलेगी।