EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Stay Home Stay Empowered: जानें, वे 25 तरीके जिनसे लॉकडाउन में भी 24 घंटे आप रहेंगे फ्रेश

नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन में हम सब घर से वर्क फ्रॉम होम मोड में काम कर रहे हैं। ऐसे में मूड को फ्रेश रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिनसे हमारा मूड हमेशा फ्रेश रह सकता है। इन टिप्स को अपनाकर आप लॉकडाउन में आप बेहतर महसूस करेंगे। और हां लॉकडाउन के बाद छुट्टी के दिनों और वीकेंड पर भी इन टिप्स को आजमा सकते हैं।

1. अपने बालों को गर्म-तेल से संवारें

घर में रखा जैतून या कोई अन्य बालों का तेल 60 सेकंड तक गर्म करें। फिर 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। बालों को शैम्पू करें। यकीन रखें कि आप जबरदस्त फ्रेशनेस पाएंगे। घर में ही अपना हेयर कट करा सकते हैं। ये काफी आसान है। वहीं, आप एक अलग तरह से भी अपने बाल संवार सकते हैं।

2. अपने पैरों को टब में भिगोएं

पानी को गुनगुना गर्म करें। उसमें स्नान वाला नमक डालें। इससे पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। बादाम तेल से पैरों की मालिश भी कर सकते हैं। ये पैरों को हेल्दी, ब्यूटीफुल और रिलैक्स करता है। देर तक नहाने से भी फ्रेशनेस मिलेगा।

3. दांतों की चमक बढ़ाएं

मुस्कुराने की वजह कौन नहीं चाहता है। दांतों की चमक बढ़ाकर आप मुस्कुरा सकते हैं। रोजाना कम से कम दो बार ब्रश अवश्य करें और अच्छी तरह गरारे करें। पानी ज्यादा पीने से भी दांत साफ रहते हैं। वहीं, कोल्ड ड्रिंक स्ट्रॉ से पीएं।

4. सफाई

अपने मेकअप ब्रश को साफ करें। अपनी ज्वेलरी और ऑफिस बैग को भी साफ करें।

5. स्पेशल चीजों की लिस्ट बनाएं

खुद को मन से फ्रेश रखना चाहते हैं तो अपने लिए स्पेशल चीजों की लिस्ट बनाएं, जो एक साल में हासिल करना चाहते हैं। इन स्पेशल चीजों को एक प्रेरणा की तरह इस्तेमाल करें। अब जब कभी आपका मूड खराब होगा तो इस लिस्ट को देखकर प्रेरित हो जाएंगे।

6. अपनी आलमारी से कपड़े छांटें

आपको यह जानकर बहुत अच्छा लगेगा कि आपके पास क्या है और आपको क्या चाहिए। आप आलमारी से उन कपड़ों को हटा सकते हैं, जिन्हें अब आप नहीं पहनना चाहते हैं।

7. डेली विटामिन प्लान बनाएं

खुद को फिट और फ्रेश रखने के लिए आपके रोज के खान-पान में विटामिन की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। मछली, हरी पत्तेदार सब्जी, मशरूम, बादाम, अंडे, मटर, ड्राई फ्रूट विटामिट के अच्छे स्रोत हैं। आप विटामिन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। कॉफी, केले, मछली, डॉर्क चाकलेट, अंकुरित अनाज, दाल और बादाम के सेवन से मूड की फ्रेशनेस बढ़ती है।