नई दिल्ली। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से वृद्धि हो रही है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। यह बीमारी बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रही है। इसके लिए लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही डायबिटीज से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो यह एक लाइलाज बीमारी है, जो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही खानपान और दिनचर्या में व्यापक सुधार करना चाहिए। अगर रक्त में शुगर स्तर बढ़ता है, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज से कई बीमारियां भी जन्म लेती हैं। खासकर डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को अपनी डाइट में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले चीजों को शामिल करनी चाहिए। कई शोध में खुलासा हुआ है कि कैनोला तेल डायबिटीज के लिए फायदेमंद साबित होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह तेल किसी वरदान से कम नहीं है। आइए, शोध के बारे में जानते हैं-
डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं ने 8 हफ्ते तक कैनोला तेल का सेवन किया। इसके परिणाम से पता चला कि कैनोला तेल ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में कैनोला तेल शामिल कर सकते हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। इसके अलावा, इस तेल के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही सूजन कम हो जाती है। वहीं, बालों की समस्या को दूर करने में भी कैनोला तेल रामबाण है। इस तेल की मालिश से बाल लंबे, घने और मजबूत होते हैं।
एप्लिकेशन डाउनलोड करें और खबर का आनंद लें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ebmnews
हमारे पेज को लाइक करें और अपने फेसबुक पर खबर देखें
https://facebook.com/ebmnewshindi
न्यूज़ वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/c/EBMNewsHindi?sub_confirmation=1
और खबरें जल्दी पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/BYt4JevxzxRDghrkttYeGB