EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Coronavirus Lockdown के बीच कैसे किया जाएगा निम्मी का अंतिम संस्कार, चिंता में परिवार

नई दिल्ली। 60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। निम्मी की उम्र 87 साल थी। बीते 18 मार्च को ही उन्होंने अपना 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। निम्मी पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं जिसके बाद मुंबई के सरला नर्सिंग होम में बुधवार शाम 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

निम्मी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार कैसे और कहां किया जाएगा ये उनके परिवार के लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में निम्मी के अंतिम संस्कार में कितने लोग शामिल हो पाएंगे ये भी बड़ा सवाल है।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए निम्मी के बहनोई इज़हार हुसैन ने कहा कि वो बहुत दिन से बीमार चल रही थीं। 18 मार्च को ही हमने उनका 87वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फिलहाल अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। कोरोनो वायरस के कारण उनके शरीर को ऐसे बाहर भी नहीं ले जाया जा सकता। हम ये भी नहीं बता सकते कि लॉडाउन की वजह से उनके अंतिम संस्कार में कितने लोग शामिल हो पाएंगे। हम आज रात तक इस बात का फैसला करेंगे कि उनका अंतिम संस्का कैसे किया जाए।

एक्ट्रेस ने निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और महेश ने पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘आपके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया निम्मी आंटी। आप आरके फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहले फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे, आमीन’।