EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Happy Birthday Riya Sen: 16 की उम्र में ‘याद पिया की’ से छा गई थीं रिया सेन, इस शख्स से कर ली थी गुपचुप शादी

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और मासूमियत से फैंस को दीवाना बनाने वाली बंगाली ब्यूटी एक्ट्रेस रिया सेन का आज बर्थडे है। आज रिया सेन अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही हैं। रिया ने फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक एलब्म में भी काम किया है। वह भले ही एक्टिंग की दुनियां से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी उनका जलवा कायम है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए​दिन वह फैंस के लिए अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन रिया एक्टिंग में अपना रंग ना बिखेरने में सफल नहीं हो पाईं। रिया का नाम जितना अभिनय से कहीं ज्यादा विवादों के लिए याद किया जाता है। आज हम बताते है उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ हैरान कर देने वाली बातें।

एक्ट्रेस रिया सेन अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं मुन मुन सेन की बेटी हैं। मुन मुन से ने हिंदी सिनेमा से लेकर बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी बहन रायमा सेन भी एक एक्ट्रेस हैं। आपको बात दें कि रिया सेन अपनी लाइफ में कई सारे विवादों से घिर चुकी हैं। रिया ने अपने कॅरियर में ‘डार्क चॉकलेट’, ‘ए स्ट्रेंज लव स्टोरी’, ‘तुम हो ना’, ‘हम फिर मिले न मिले’, ‘विश कन्या’, ‘स्टाइल’, ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें ​कि रिया 16 साल की उम्र में सिंगर फाल्गुनी पाठक के गाने ‘याद पिया की…’ में नजर आई थी। इस गाने से रिया को काफी पॉपुलेरिटी मिली थी। इसके बाद से ही उन्हें काम के ऑफर आने लगे थे।

रिया का नाम कई सारे सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन उन्होंने तीन साल पहले गुपचुप शादी कर के सभी को हैरान का दिया था। रिया सेन ने 16 अगस्त, 2017 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक प्राइवेट सेरेमनी में गुपचुप शादी कर ली थी। इस तरह जल्दबाजी में शादी करने को लेकर लागों ने कुछ ही कयास लगा लिया था। उन वक्त मीडिया में खबरें आई थीं कि रिया सेन शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसी वजह से उन्होंने जल्दी में शादी की। हालांकि बाद में रिया ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था। रिया की शादी

बंगाली रीति-रिवाज से पुणे में हुई थीं। शादी में दोनों पक्षों के कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड ही शामिल हुए थे। आपको बता दें कि रिया के हसबैंड शिवम तिवारी पेशे से फोटोग्राफर हैं।