EBM News Hindi
Leading News Portal in Hindi

Delhi Election 2020: नई दिल्ली विधायक व CM केजरीवाल, पढ़ें- उनके दावे और वोटरों की राय

नई दिल्ली । हरियाणा में जन्में अरविंद केजरीवाल इस समय दिल्ली को अपनी कर्मभूमि बनाकर कार्य कर रहे हैं। सूचना के अधिकार से लेकर राशन माफिया के खिलाफ आंदोलन कर उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई। आइआरएस अधिकारी भी रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 2006 में उन्हें रमन मैग्सेसे सम्मान मिला। भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के यह प्रमुख चेहरा रहे।

व्यवस्था परिवर्तन के लिए आंदोलन से अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2012 में आम आदमी पार्टी (आप) का गठन किया। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में उतरे अरविंद केजरीवाल न केवल 15 साल मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनावी शिकस्त दी। बल्कि वह मुख्यमंत्री भी बन गए। 28 सीटों वाली आप ने कांग्रेस के आठ विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई, लेकिन केजरीवाल ने 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया। वह वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2014 में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं पाए। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 70 में 67 सीटें जीती। केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बने।