Delhi Election 2020: सामने आई BJP की अंतिम सूची, सभी उम्मीदवारों का एलान; केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे सुनील
नई दिल्ली । Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनता दल युनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन के बाद सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। BJP खुद 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि दो सीटों पर JDU और एक सीट पर LJP चुनाव लड़ेगी। इससे पहले जहां भाजपा ने 17 जनवरी को 57 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया था, वहीं सोमवार देर रात दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बाकी बची 10 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। इसके तहत नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव भाजपा के प्रत्याशी होंगे।