बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला सम्मान
नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी है। केमिस्ट्री में दो वैज्ञानिकों को नोबल पुरस्कार दिया गया है। 2021 के नोबेल सम्मान से वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को सम्मानित किया गया है। दोनों साइंटिस्ट को ये नोबेल अवॉर्ड एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के क्षेत्र में रिसर्च के लिए दिया गया है।
नोबेल प्राइज के ऑफिशियल अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को रसायन विज्ञान में 2021 का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। इनको ये अवॉर्ड एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस के विकास के लिए दिया गया है।