EBM News Hindi

Maruti Ciaz आधारित Toyota Belta सेडान का हुआ खुलासा, कंपनी जल्द ही ला सकती है भारत

जापानी कार निर्माता कंपनी Toyota Motor ने आधिकारिक तौर पर मिडिल-ईस्ट के बाजारों के लिए Maruti Suzuki Ciaz-आधारित अपनी नई मिड-साइज प्रीमियम सेडान Toyota Belta का खुलासा कर दिया है। नई सेडान मूल रूप से Maruti Ciaz सेडान के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर सामने आई है, जिसे भारतीय बाजार में बेचा जाता है।रिकॉर्ड के लिए Toyota ने पहले भी भारतीय और साथ ही दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में रीब्रांडेड Maruti Suzuki कारों को लॉन्च किया है। कंपनी ने Maruti Suzuki Baleno को Toyota Glanza और Maruti Suzuki Vitara Brezza को Toyota Urban Cruiser के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

इसी तरह कंपनी ने अपनी नई Toyota Belta सेडान के साथ भी यही किया है। नई Toyota Belta सेडान में वही मैकेनिकल, फ़ीचर्स लिस्ट और यहाँ तक कि Maruti Ciaz सेडान का डिजाइन भी दिया गया है, जबकि मॉडल में एकमात्र बड़ा बदलाव अंदर से किए गए रीब्रांडिंग के रूप में देखा जाएगा। इस कार में सबसे खास बात Toyota का नया लोगो कार के फ्रंट ग्रिल, बूट और स्टीयरिंग व्हील पर देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, नई Toyota Belta को Toyota Urban Cruiser के मामले में पाया जाने वाला अपडेटेड फ्रंट-एंड डिजाइन नहीं मिला है।

इसके हुड के अंदर मिलने वाले इंजन की बात करें तो नई Toyota Belta में वही 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो Maruti Suzuki Ciaz में इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 105 बीएचपी की पावर और 138 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प पेश किया है। मिडिल ईस्ट-स्पेक Toyota Belta को लेफ्ट-हैंड-ड्राइव (LHD) वैरिएंट के रूप में पेश किया गया है, जबकि इंडियन-स्पेक मॉडल राइट-हैंड-ड्राइव (RHD) मॉडल होगा।

कार के अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में भी लॉन्च होने की उम्मीद है क्योंकि कंपनी ने हाल ही में Toyota Yaris सेडान को अपने भारतीय पोर्टफोलियो से बाहर निकाल दिया है। कहने की जरूरत नहीं है कि भारत में Toyota Yaris के बंद होने से Toyota Belta का भारतीय बाजार के लिए रास्ता खुल गया है।आपको बता दें कि बीते माह ही Toyota ने Maruti की एक और कार Maruti Suzuki Ertiga के रीबैज्ड वर्जन Toyota Rumion का खुलासा किया था। हालांकि फिलहाल इस कार को दक्षिण अफ्रीका की बाजारों के लिए पेश किया गया है, लेकिन कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च कर सकती है।

यह Maruti Suzuki Ertiga पर आधारित MPV है। बता दें कि Maruti Suzuki अपनी Maruti Ertiga MPV को भारतीय बाजार के साथ-साथ इंडोनेशिया जैसी बाजारों में भी बेचती है। भारतीय बाजार में Maruti Ertiga काफी लोकप्रिय कार है और सबसे किफायती MPV में से एक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.